इनसो ने राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में छात्राओं के लिए बसें शुरू करने की मांग की
राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में छात्राओं के लिए चलाई जांए बसें- इनसो
प्रत्येक गांव में छात्राओं के लिए पहले की तरह चले बसें
BOL PANIPAT :- छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) शिक्षण संस्थानों में पढने वाले छात्र छात्राओं की हर समस्या को लेकर हमेशा उनके साथ खड़ा दिखाई देता है आज फिर पानीपत के सभी कॉलेज शुरु होते ही इनसो दोबारा से एक्टिव मोड़ में आ गया है. आज विधार्थी इकाई इनसो से छात्र नेत्री खुशी मलिक , शिवानी चौहान और आरती वर्मा ने राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा की छात्राओं के लिए बसें शुरू करवाने की मांग को लेकर रोङवेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा से मिलकर ज्ञापन सौंपा. इनसो छात्र नेत्रीयों ने बताया की राजकीय महिला कॉलेज में पहले विभिन्न गावों से छात्राओं को कॉलेज से घर लाने ले जाने के लिए 9 रोड़वेज की बसें चलाई गई थी जिससे छात्राएं समय पर और सुरक्षित कॉलेज और घर पहुंच जाती थी लेकिन कॉलेज बंद होने के कारण इन सभी बसों को बंद कर दिया गया थी लेकिन अब दोबारा से परीक्षा के बाद कॉलेज शुरु होने जा रहे है अब बस ना चलने के कारण छात्राएं अपनी पढ़ाई को सुचारू रुप से जारी नहीं कर पाएंगी बसें ना चलने के कारण पढ़ाई में बाधा होगी.
इनसो छात्र नेत्रीयों ने बताया की राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में पढने के लिए आस पास के लगभग 50 से 60 गांव से लगभग 1600 के करीब छात्राएं आती है बसें ना चलने ने कारण 20% भी छात्राएं कॉलेज नहीं पहुँच पाई इसलिए बसे जल्द शुरू की जाएं ताकि छात्राएँ समय पर कॉलेज पहुंच कर अपनी पढ़ाई को सही रूप से जारी रख सके
रोड़वेज महाप्रबंधक ने छात्राओं को दिया आश्वासन
इनसो छात्र नेत्रीयों ने रोड़वेज महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा से बात की तो जीएम ने भरोसा दिलाया की आपकी मांग जायज है किसी भी छात्रा को बस की समस्या नहीं आने दी जाएगी बहुत जल्द ही छात्राओं के लिए बसें चलाई जांएगी इस अवसर पर सोनिया, सोना, निधि, लिजा,भावना आदि छात्रांए मौजूद थी.

Comments