इनसो ने राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में कैंटीन की मांग.
BOL PANIPAT :- छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने आज राजकीय महिला कॉलेज मतलौङा में छात्राओं की खाने पीने की समस्याओं को देखते हुए कैंटीन शुरु करने की मांग की है ।इससे पहले इनसो ने कॉलेज आने जाने में छात्राओं को रही परेशानीयौ को लेकर कॉलेज के लिए 11 के करीब बसे शुरु करवाई थी अब इनसो नेत्री काजल दहिया के नेतृत्व में छात्राऔ नेकॉलेज प्राचार्य संदीप कंधावल के आफिस में उन्हें इस समस्या को लेकर मिल ज्ञापन सौंपा व कॉलेज की बंद कैंटीन को दोबारा शुरु करने की मांग की जिस पर कॉलेज प्राचार्य ने इनसो नेत्रीयों को आश्वासन दिया की छात्राओं की मांग जायज है ज्लद हीकॉलेज में केंटीन शुरु की जांएगी
1300 के करीब छात्राएं
इनसो नेत्री काजल दहिया ने बताया की राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा में करीब 1300 छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र से कॉलेज पढने आती है लेकिन कॉलेज मै कैंटीन ना होने के कारण कॉलेज की छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कैंटीन ना होने के काऱण हजारो छात्राओं को रोज खाने पीने की वस्तुओं में दिक्कतो का सामना करना पड़ता है जिससे छात्राओं को वे उपलब्ध नहीं हो पाती है यह छात्राओं के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है
नजदीक कोई मार्केट नहीं
इनसो छात्र नेत्री ने बताया कि कैंटीन की बड़ी समस्या कॉलेज में बनी हुई है क्योकि कॉलेज के नजदीक कोई मार्केट भी नहीं है जिससे छात्राएं लंच के समय खाने पीने के पदार्थ कहां से लें। मार्किट जाने के लिए छात्रों को पैदल 2-3 किलोमीटर मतलौड़ा अड्डा मार्केट में जाना पड़ेगा। लेकिन छात्राएं पैदल वहां तक कैसे जांए और चली जांए तो फिर लैक्चर शार्ट हो जाता है जिससे पढाई प्रभावित होती है इस कारण छात्राएं मार्केट नहीं जा सकती क्योकि छात्रांए कई कई किलोमीटर से कॉलेज पढने आती है सुबह बस से ही छात्राएं कॉलेज पहुंचती है इसके बाद छुट्टी के समय बस से ही अपने अपने गांव की तरफ चली जाती है. जिस कारण उनका कही खाने पीने के लिए बाहर जाना असंभव है
प्राचार्य ने दिया छात्राओं को आश्वासन
इनसो छात्र नेत्री काजल दहिया ने बताया की राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा के प्राचार्य संदीप कंधावल एक नेक इंसान है वो समय समय पर खुद छात्राओं की समस्या को देख उनको हल करवाने का काम करते है आज इस समस्या को कॉलेज प्राचार्य के समक्ष रखा है तो प्राचार्यं ने छात्र नेताऔ को जल्द कॉलेज में कैंटीन शुरु करने का भरोसा दिलाया है
इस अवसर पर कोमल, रिया, आशू, स्वाती , शालू, प्रीति रोङ समेत काफी छात्राएं मौजूद थी

Comments