Friday, September 11, 2026
Newspaper and Magzine


छात्रा ‘संजना डागर’ का चयन नरेंद्र मोदी के प्रेरणा प्रोग्राम में हुआ.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 2, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा ‘संजना डागर’ का चयन नरेंद्र मोदी के प्रेरणा प्रोग्राम में हुआ ! इस प्रोग्राम में पूरे देश से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था ! जिसमें हरियाणा से आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतिनिधित्व किया ! प्रोग्राम का आयोजन अहमदाबाद के प्रेरणा स्कूल में किया गया था! सभी प्रतिभागियों ने बट नगर गुजरात में अलग-अलग शिक्षण संस्थान में अनेक कार्यक्रम में भाग लिया ! प्रेरणा में यह लक्ष्य रखा गया था कि 2047 तक हम विकसित भारत का निर्माण करेंगे इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए वहां पर उपस्थित छात्र छात्राओं को 9 मूल्य(स्वाभिमान-विनय, सौर्य – साहस , परिश्रम – समर्पण , करुणा – सेवा , विविधता – एकता , सत्यनिष्ठा – शुचिता, श्रद्धा – विश्वास, जिज्ञासा और नवाचार) का ज्ञान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिया गया ! सभी छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया ! इस प्रोग्राम में हमारे विद्यालय की संजना की बढ़-चढ़कर सराहना हुई और उसने यह भी बताया कि वहां के शिक्षकों ने उन्हें बहुत मूल्यवान ज्ञान दिया और हमारे उज्जवल भविष्य के लिए हमारे मार्गदर्शन किया!

विद्यालय की प्रबंधन समिति से चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला , वाइस चेयरमैन कमल किशोर , मैनेजर अरुण आर्य , कोषाध्यक्ष नरेश गर्ग ने संजना को शुभकामनाएं दी तथा भविष्य से में भी इसी तरह अग्रणी रहने के लिए प्रोत्साहित किया ! प्रिंसिपल मीनाक्षी अरोड़ा ने अध्यापिका मोनिका बजाज जिसने संजना के साथ अहमदाबाद में प्रेरणा प्रोग्राम में प्रतिभा गीता की तथा सुनैना जिन्होंने विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया उनका धन्यवाद किया तथा संजना को शुभकामनाएं दी !

Comments