आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल का दसवीं कक्षा का परिणाम 100% रहा
BOL PANIPAT : दसवीं कक्षा का सी.बी.एस.सी. का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करके श्रेष्ठतम अंक प्राप्त कर विद्यालय का तथा अभिभावकों का नाम रोशन किया। विद्यालय का परिणाम 100% रहा। कुल विद्यार्थी 75 थे। जिनमें से 16 विद्यार्थियों ने मैरिट प्राप्त की।
विद्यालय के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने खुशी ने 96.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।तमन्नाऔर मयंक गुगलानी ने 94.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा वंशिका ने 93.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार की प्रस्तुति देकर इन विद्यार्थियों ने विद्यालय, अध्यापकों तथा माता-पिता का नाम रोशन किया।स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी एवं आई.बी.एल. प्रबन्धक कमेटी के सदस्यों तथा प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने अभिभावकों, बच्चों तथा अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि ये बच्चों तथा अध्यापकों की लगन और परिश्रम का फल है।

Comments