दिग्विजय चौटाला के हैंडबाल एसोसिएशन अध्यक्ष बनने पर इनसो ने बांटे लडडू
पानीपत:- जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला को हैंङबाल एसोसिएशन का इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किय़ा गया है आज इसी खुशी में आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के छात्र नेता बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार ने छात्रों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई है इनसो छात्र नेताओं ने बताया की जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला को सर्वसम्मति से हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया ( एच.ए.आई) का अध्यक्ष चुना गया सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलंपिक संघ ( आई.ओ.ए.) की अध्यक्ष पीटी ऊषा की अध्यक्षता में हैंडबॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया ( एच.एफ.आई) और हैडबॉल एसोसिएशन इंडिया ने खेल हित में एक होने का फैसला लिंया और जजपा नेता दिग्विजय चौटाला को एच.ए.आई. का अध्यक्ष चुना गया है इनसो छात्र नेताओं ने बताया की दिग्विजय चौटाला देश में हैंडबॉल खेल को बुलंदियों तक लेकर जांऐगे और हैंडबाल खेल को नई पहचान दिलाने का काम करेंगे इनसो छात्र नेता ने बताया की दिग्विजय चौटाला ने शुरुआत छात्र राजनीति से करी थी तो वो युवाओं की समस्या बेहतर अच्छे तरीके से समझते है वो खिलाडियों के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगितांए करवाकर हैंडबाल के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करेंगे और दिग्विजय चौटाला खिलाडियों के लिए बेहतर खेल सुविधा मुहैया करवाने का काम करेंगें

Comments