मोदी किसानों के सबसे बड़े हितैषी : महिपाल ढांडा
BOL PANIPAT: 19 मई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है। ये शब्द भाजपा प्रदेश महामंत्री डा पवन सैनी ने जी टी रोड स्थित सनातन धर्म विद्या मंदिर ने जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कही । डा पवन सैनी ने कहा की मोदी के एक आवाज पर पूरा विश्व योग दिवस मानने को तैयार हो गया। मोदी के एक बार मात्र मोटे अनाज का ज़िक्र करने से विश्व मोटे अनाज वर्ष मनाने को राजी हो गया। मोदी हर क्षेत्र में देश का मान सम्मान बढ़ा रहे है.
जिला भाजपा की कार्यकारिणी बैठक जी टी रोड स्थित सनातन धर्म विद्या मंदिर में सम्पन्न है।बैठक के आरम्भ भारत माता की जय, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पण्डित दिन दयाल के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया तथा दीप प्रज्वलित किया गया इस दौरान वंदे मातरम भारत माता की जय के गगनभेदी नारे गूंज रहे थे।। वंदे मातरम का गायन किया गया। बैठक में अम्बाला से सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रतन लाल कटारिया के निधान पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि विगत कार्यकारिणी बैठक के बाद जिला भाजपा ने मन की बात के सौ वे संस्करण के सफल आयोजन हुए जो प्रदेश स्तर निश्चित था उससे अधिक कार्यक्रम हुए सभी फैक्ट्रियों कार्यक्रम आयोजित हुए। मैने स्वयं 1500 से ज्यादा मजदूरों के साथ मन की बात सुनी उन्होंने कहा शक्ति केंद्र संगम के सफल आयोजन से लेकर मोटे अनाज के व्यंजन
की प्रतियोगिता आयोजित की। प्रदेश महामंत्री भाजपा वेद पाल ने कहा की अल्पकालीन विस्तारक समाजिकता बढ़ाने का काम करे। उन्होंने कहा की सभी पन्ना प्रमुखों को सरल पोर्टल पर अपलोड करे। हर बूथ का प्रवास करे।56 घंटे के अपने कार्यकाल का शत प्रतिशत सदुपयोग करे।
जिला भाजपा प्रभारी संदीप जोशी ने कहा की कार्यकर्ता अपनी पूरी क्षमता से काम करे परिणाम अच्छा होगा। पानीपत का संगठन मजबूत है इसको और ज्यादा मजबूत करना है।
सांसद संजय भाटिया ने कहा की मोदी जी ने देश की रक्षा व सुरक्षा को मजबूत किया है आज भारत हथियारों का निर्यात करने लगा है।संजय ने कहा की यूक्रेन युद्ध ग्रस्त क्षेत्र से अपने छात्रों को सुरक्षित निकाल नए भारत भारत की ताकत से परिचय करवाया ।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने कहा की डा भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक मकान बना कर गरीब आदमी आशियाना मुहैया कराया है। विधायक महिपाल ढांडा ने कहा की मोदी जी किसानों के सबसे बड़े हितैषी है सभी फसलों के समर्थन मूल्यों में भारी बढ़ोतरी की है। उन्होंने नीम कोटिंग यूरिया, सोइल हेल्थ कार्ड का जिक्र किया। प्रदेश महामंत्री भाजपा वेद पाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की अल्पकालीन विस्तारक सामाजिक बढ़ाने का अवसर है।अल्प।कालीन विस्तारक हर बूथ पर जाकर पन्ना प्रमुख अपलोड करे।
बैठक में मुख्य रूप से सांसद संजय भाटिया, सांसद कृष्ण लाल पंवार,जिला प्रभारी संदीप जोशी, गजेंद्र सलूजा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप कौशिक, लोकेश नांगरू, मेघ राज गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल,जिला विस्तारक उमेद सिंह लोहान,जिला महामंत्री रविंद्र भाटिया व कृष्ण छोकर , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह दहिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष बालिंदर आर्य,महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु कुकरेजा, ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष गंगा राम स्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रफाकत हसन, जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा , महापौर अवनीत कौर, जिला परिषद चेयरमेन ज्योति शर्मा,वरिष्ठ उप महापौर दुष्यंत भट्ट,विनोद छोकर,चेयरमैन दीपक राणा, सुनील पर्दाना ,सुमित जागलान, अनिता चावला, कृष्ण आर्य, अमित राणा, कपिल राणा, सोनिया गाबा ,बेला भाटिया, अशोक कटारिया, अर्जुन शर्मा, प्राण रत्नाकर, सुनिता गोयल ,विशाल गोस्वामी तथा प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहे

Comments