Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने शुरु किया सक्रिय सदस्यता अभियान

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 12, 2023 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :- छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत जिला प्रभारी उत्तम घणघस व जसवंत कोयल पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पानीपत में पहुंचे । इस मौके पर प्रभारीयों ने इनसो कार्यकताओं को संबोधित करते हुए सक्रिय सदस्यता बढ़ाने की बात कही और कहा कि जन नायक जनता पार्टी व इनसो की नीतियों से युवाओं को अवगत करवाया जाए व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा प्रदेश के लिए किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाए । जिला प्रभारी ने इस दौरान कहा कि इनसो ने हमेशा छात्रों के हकों की आवाज उठाई है। छात्रों को न्याय दिलवाने में इनसो कभी पीछे नही रही ।

इनसो ने हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान ही नही बल्कि दूसरे प्रदेशों में भी छाप छोड़ी है। इनसो प्रभारीयों ने इस दौरान प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनावों को बहाल करवाने की बात भी कही और कहा कि हरियाणा में भी छात्र संघ चुनाव बहाल करवाएं जाएंगे। घणघस ने कहा कि इनसो जल्द सामान्य सदस्यता अभियान चलाएगी व कॉलेजो में जाकर छात्रों से सम्पर्क कर जल्द प्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव बहाल करवाने के लिए बड़ा आंदोलन करने से पीछे नही हटेगी ।

इस अवसर पर इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल, राजेंद्र जैलदार, गोपाल जांगड़ा, रोहित मलिक, गौरव गिरी, युवराज देशवाल आदि छात्र मौजूद थे

Comments