Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


इनसो ने छात्रों के लिए शुरू किया हैल्प डेस्क

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at June 23, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT –  छात्रों को दाखिलों के लिए किसी भी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना नहीं करने देंगे।  उनकी हर समस्या का समाधान इनसो हैल्प डेक्स के माध्यम से किया जाएगा। यह बात इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार  ने  राजकीय कालेज बापौली  के गेट  पर लगाए हैल्प डेक्स के नए दाखिले के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं की मदद करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि यह हैल्प डैक्स जजपा प्रधान महासचिव भाई दिग्विजय सिंह चौटाला के दिशानिर्देशानुसार हर वर्ष लगाया जाता है और इस वर्ष भी दाखिला लेने वाले नये छात्र-छात्राओं की मदद के लिए लगाया गया है। इनसो की टीमें पानीपत के सभी कॉलेजों मे जाकर छात्रों की सहायता कर रही है।उन्होंने डैक्स के माध्यम से छात्रों-छात्राओं को जानकारी दी की वे अपना आवेदन फॉम कॉलेज में ही भरें न की बाहर से।  उन्होंने बताया कि  भारी संख्या में छात्र इनसो हैल्प डैस्क पर आकर सहायता प्राप्त कर रहे है। इनसों नेताओ ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि आवेदन काऊंटरों की संख्या को बढ़ाया जाए जिससे छात्रों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। और इनसो टीमें लगातार कालेजों में जाकर प्राचार्यो से मिलकर काऊटरों क़ी संख्या बढवाएगी और कालेजों में दाखिला लेने आने वाले छात्र छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने देगी। अगर किसी भी कॉलेज में छात्र को फार्म भरने में किसी प्रकार की परेशानी होती है तो वह 9050333990, 7027205009,9050866234 इन नम्बरो पर सम्पर्क करे पूरी मदद की जाएगी इस अवसर छात्र नेता गौरव गीरी, नितिन गुर्जर, सोमबीर, राकेश शर्मा, अनुज  आदि इनसो कार्यकर्ता मौजूद  थे।

Comments