Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


डी०ए०वी०पुलिस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया क्रिसमस का त्योहार

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 24, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया गया। जिसके अंतर्गत नन्हे-मुन्नों ने भाषण, गायन, भावाभिव्यक्ति एवं विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से जीसस क्रिस्ट का जन्मदिन मनाया। उन्होंने सैंटा क्लॉस, क्रिसमस ट्री डेकोरेशन, बैल्स, स्टार्स आदि बनाकर अपनी सृजनात्मक कला का नमूना प्रस्तुत किया। छात्रों ने जिंगल बैल, वी विश यू अ मैरी क्रिसमस आदि गीत गाकर एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी को जीसस क्राइस्ट के जन्मदिन की बधाई दी। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम के लिए उनकी हौंसला अफ़जाई की और कहा हमारे नन्हे-मुन्ने आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ विभिन्न क्रियाकलापों में भाग लेते हैं। इसी प्रकार इनमें छिपी प्रतिभा निकलकर बाहर आती है और इनका सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल पाठ्यक्रम पढ़कर हमारा पूर्ण विकास नहीं होता बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व और बहुआयामी विकास के लिए ऐसे उत्सवों का आयोजन होना भी नितांत आवश्यक है। सुपरवाइज़री हैड अमिता सिंह, नीलम शर्मा, प्रवीन शर्मा, मंजू गुप्ता, अध्यापकगण एवं बच्चे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे।

Comments