इनसो ने राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा को सह-शिक्षा में बदलने के विरोध में दिया ज्ञापन
इनसो ने तहसीलदार के माध्यम से जिला उपायुक्त व शिक्षामंत्री के नाम दिया ज्ञापन
राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा को सह-शिक्षा बनाने के विरोध में उतरी इनसो
राजकीय महिला कॉलेज मतलौड़ा को सह शिक्षा नहीं बनने देगे- इनसो
BOL PANIPAT :- आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के छात्र नेता बलराज देशवाल एवं इनसो के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र जैलदार के नेतृत्व में छात्रों ने राजकीय महिला कॉलेज, मतलौड़ा को सह-शिक्षा (Co-Education) में बदलने के फैसले के विरोध में तहसीलदार मनोज कुमार को शिक्षामंत्री व जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा
इस अवसर पर छात्र नेताओं ने कहा कि राजकीय महिला कॉलेज, मतलौड़ा क्षेत्र की बेटियों की शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है जहां वर्तमान में लगभग 1400 छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। यह कॉलेज करीब 64 गांवों की छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का एक सुरक्षित और सुलभ माध्यम बना हुआ है
इनसो नेताओं ने कहा कि यदि इस कॉलेज को सह-शिक्षा में परिवर्तित किया जाता है,तो ग्रामीण क्षेत्र के अनेक अभिभावक अपनी बेटियों को कॉलेज भेजने में हिचकिचाएंगे,
जिससे छात्राओं की शिक्षा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा
छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार को बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे महिला कॉलेजों को और सशक्त करना चाहिए न कि उनका स्वरूप बदलना चाहिए
छात्र नेता बलराज देशवाल ने कहा कि “महिला कॉलेज को सह-शिक्षा में बदलना क्षेत्र की बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” वहीं राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र जैलदार ने चेतावनी दी कि यदि इस निर्णय को जल्द वापस नहीं लिया गया, तो इनसो द्वारा बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
छात्रों ने प्रशासन से मांग की कि राजकीय महिला कॉलेज, मतलौड़ा को पूर्व की भांति महिला कॉलेज ही बनाए रखा जाए, ताकि क्षेत्र की बेटियों को सुरक्षित एवं बेहतर शिक्षा मिलती रहे
इस अवसर पर अमन , जितेन्द्र खर्ब, वंश टूर, पंकज शर्मा, प्रमोद आदि छात्र मौजूद थे

Comments