भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ” भाजपा हराओ – देश बचाओ ” देशव्यापी राजनीतिक अभियान के तहत नुक्कड मीटिंगें की गई और पर्चे बांटे गए ।
BOL PANIPAT : 17 मई भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ” भाजपा हराओ – देश बचाओ ” देशव्यापी राजनीतिक अभियान के तहत आज सीपीआई के राज्य सचिव दरियाव सिंह कश्यप के नेतृत्व में टिटाना, नारायणा, बुड़शाम, हड़ताडी़ आदि गांवों में प्रचार किया गया प्रचार के दौरान नुक्कड मीटिंगें की गई और पर्चे बांटे गए । प्रचार जत्थे में सीपीआई के जिला सचिव पवन कुमार सैनी, प्रदीप जिन्दल, भूपेन्द्र कश्यप, जयपाल कश्यप, राजकुमार कश्यप आदि शामिल रहे।
इस अवसर पर कम्युनिस्ट नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान एवं लोकतंत्र को खत्म करके तानाशाहीपूर्ण व्यवहार कर रही है। मजदूरों, किसानों की मांगों को नजरंदाज करके हाशिए पर खडे़ लोगों को गरीबी ,अशिक्षा और भूख की दलदल में धकेल रही है। कम्युनिस्ट नेताओं ने जनता से केन्द्र एवं राज्य में भाजपा व उसकी सहयोगी पार्टियों को हराने की अपील की।
इसी अभियान के तहत 11 वार्ड में स्थित लौढा़ धर्मशाला में ओमप्रकाश की अध्यक्षता में एक सभा की गई। सभा को सीपीआई की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य एवं जिला सह सचिव राम रतन एडवोकेट, वरिष्ठ भाकपा नेता माम चंद सैनी, शीश राम तोमर आदि ने सम्बोधित किया। पानीपत जिले में इस अभियान को 31 मई तक चलाया जाएगा।

Comments