Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


डी.डी.यू.-जी.के.वाई. प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण. प्रशिक्षण गुणवत्ता पर दिया जोर.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 21, 2025 Tags: , , , ,

-ग्रामीण युवाओं को कौशल व रोजगार से जोडऩे की दिशा में बड़ा कदम

BOL PANIPAT , 21 नवंबर। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत जिले में चल रहे प्रशिक्षण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
  विदित रहे कि वर्तमान में जिले में शांति निकेतन एजुकेशन सोसाइटी तथा पी.के.जी. एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा दो प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुषों को सिलाई मशीन ऑपरेटर, रिटेल एसोसिएट सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है।
  आयुक्त एवं सचिव, विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद व डीआरडीए डॉ किरण ने देशराज कॉलोनी, भावना चौक के निकट स्थित शांति निकेतन एजुकेशन सोसाइटी के प्रशिक्षण केन्द्र का मौका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण की गुणवत्ता, सुविधाओं और रोजगार अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
  डॉ. किरण सिंह ने प्रशिक्षण केन्द्र तथा मैस का भी निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोडऩा है, जिसके लिए प्रशिक्षण संस्थानों की नियमित मॉनिटरिंग अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मुंतजिर आलम भी मौजूद रहे।

Comments