Tuesday, April 21, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य महाविद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 50 युवक-युवतियों को रैडक्रास भवन परिसर में चलाई जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों बारे अवगत करवाया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 7, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 अप्रैल। उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाईटी डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन व उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी एंव भारतीय रैडक्रास सोसाईटी महासचिव डा0 सुनील कुमार के निर्देशानुसार रैडक्रास सचिव गौरव रामकरण की अगुवाई में आर्य महाविद्यालय से होम सांईस के 20 से अधिक छात्राओं व विभिन्न उद्योगों के कर्मचारी जो व्यव्स्याकि प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 30 युवक-युवतियों को रैडक्रास भवन परिसर में चलाई जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों बारे अवगत करवाया गया और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे जानकारी प्रदान करते हुये नियमों की पालना व जागरूकता बारे शपथ दिलवाई गई। इस दौरान सभी छात्राओं के रक्त ग्रुप व एच.बी. की मात्रा निशुःल्क जांच की गई।

सचिव गौरव राम करण ने बताया कि आर्य महाविद्यालय से होम सांईस के 20 से अधिक छात्राओं द्वारा रैडक्रास भवन में रैडक्रास द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी हेतु इंचार्ज सोनम के साथ भ्रमण किया। इस दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने सभी का स्वागत किया। हरमेश चन्द ने छात्राओं को अवगत करवाया कि रैडक्रास भवन परिसर में रैडक्रास/सैंटजाॅन द्वारा गरीब वा असहाय व्यक्तियों के लिये जनकल्याणकारी योजनाऐं चलाई जा रही हैै, जिसमें प्राथमिक व गृह परिचर्या प्रशिक्षण, रक्त बैंक का संचालन, परिवार नियोजन व कल्याण केन्द्र, कम्पयूटर प्रशिक्षण सैंटर, लाईब्रैरी, महिलाओं के लिये वन स्टाॅप सैंटर, टी.बी. व एच.आई.वी. जागरूकता हेतु सैंटर इत्यादि का संचालन किया जा रहा है।
उन्होनें बताया कि प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत उदेश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलना है। हमें जीवन में योग-व्यायाम व संतुलित आहार को शामिल करना चाहिये। इस दौरान उद्योगिक ईकाईयां में कार्यरत स्टाफ के चल रहे प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण को देखा और सभी को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान की गई और नियमों की पालना व जागरूकता हेतु शपथ दिलवाई गई। भ्रमण के दौरान छात्राओं को सुदेश कुमारी, प्रौजक्ट मैनेजर, टी.आई. ने टी.बी. व एड्स के बारे, नीलम, ए.एन.एम. ने परिवार कल्याण केन्द्र बारे, सुजीता ने कम्पयूटर प्रशिक्षण बारे, ईशा वर्मा ने वन स्टाॅप सैटर व डा0 पूजा सिंघल ने रक्त बैंक व रक्तदान बारे जानकारी मुहैया करवाई। सभी छात्राओं को ब्लड ग्रुप व एच.बी. की मात्रा की निशुःल्क जांच की गई।

आर्य कालेज से इंचार्ज सोनम ने धन्यवाद करते हुये कहा कि छात्राओं को उपलब्ध करवाई गई जानकारी बहुत ही संजीदा व महत्वपूर्ण है और इससे विद्यार्थियों को अपने जीवन में अच्छे कार्यो को करनी की प्रेरणा मिलेगी। प्रत्येक व्यक्ति को रैडक्रास के साथ जुड़कर जरूरमंद, बीमार, असहाय, दिव्यांगजन व्यक्तियों की सहायतार्थ आगे आना चाहिये। इस अवसर पर प्रवक्ता सोनिया शर्मा, कला भारद्वाज, प्रदीप अन्य स्टाॅफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply