Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


छात्र की हत्या कर शव लावारिस फेंका। 

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 5, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एक छात्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई । छात्र का शव  पानीपत के सेक्टर 25 में लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। मृतक के भाई सूरज ने बताया कि उसका भाई सुशील (22) सोमवार घर से गया था लेकिन वह वापस नहीं लौटा बाद दोपहर भाई के ही मोबाइल नंबर से उसके पास कॉल आई। फोन करने वाले ने बताया कि जिसके फोन से वह बात कर रहा है वह युवक  सेक्टर 25 में बेसुध पड़ा है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर गया तो उसके भाई के सिर पर चोट के निशान थे और वह मृत पड़ा हुआ था।
सूरज ने बताया कि वह ऑटो चालक है।कुछ दिन पहले महावीर कॉलोनी के रहने वाले मोनी और मुकेश ने उसे अपना ऑटो दिहाड़ी पर चलाने के लिए कहा था। मना करने के बाद वे उनसे रंजिश रखने लगे थे। गत 3 जनवरी को उन्होंने उस पर हमला किया था व मारपीट करके उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। आज सुबह ही उसका भाई सुशील(22) घर से बाहर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। उसे शक है कि उससे रंजिश रखने वाले दोनों युवकों ने ही उसके भाई की हत्या की होगी।

Comments