Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता (IPS) ने संभाला पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल का कार्यभार ।


 BOL PANIPAT : करनाल मंडल, करनाल के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता (IPS) ने बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल का कार्यभार संभाल लिया । करनाल पहुचने पर नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता का पुलिस अधिकारियों व कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।
 2004 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी श्री सतेन्द्र कुमार गुप्ता पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल का कार्यभार संभालने से पहले उप पुलिस महानिरीक्षक रहते हुए रेलवे एवं कमांडो के साथ ही जेल विभाग का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे । उससे पहले पुलिस अधीक्षक रहते हुए विभिन्न जिलों में अपनी सेवाए दे चुके है ।
 उप पुलिस महानिरीक्षक से पुलिस महानिरीक्षक की पदोन्नती उपरान्त उन्होनें पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल, करनाल के साथ स्टेट क्राईम रिकार्ड ब्युरो मधुबन, करनाल का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है ।

            नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने बुधवार को पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल का कार्यभार सम्भालने के बाद कार्यालय में स्थित ब्रांचो का निरिक्षण कर सभी कर्मचारियों को मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए ।
              पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि करनाल मंडल, करनाल में उनकी पहली प्राथमिकता महिला विरूद्ध अपराध की रोकथाम, कानून एंव व्यवस्था को बनाए रखना, पीड़ित लोगो को न्याय दिलाना, भय भ्रष्टाचार मुक्त माहौल बनाना, अपराधों पर नकेल कसना, पुलिस के प्रति आमजन में विश्वास बनाए रखना रहेगा ।

Comments