Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 18, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 जुलाई 2023, देवी लाल पार्क के पास युवक को थप्पड़ मारकर बाइक छीन कर ले जाने की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी कुलदीप निवासी गसोली शामली यूपी हाल जोरासी रोड समालखा को थाना सेक्टर 13/17 पुलिस ने सोमवार देर शाम समालखा से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी संजय निवासी हलदाना के साथ मिलकर बाइक छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी कुलदीप को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि थाना में बलराम पुत्र कपूर चंद निवासी न्यू भगत नगर ने शिकायत देकर बताया था कि उसके पास होण्डा कंपनी की एक बाइक है जो आईडीएफसी कंपनी से फाइनेंस है। 2 जुलाई की शाम करीब 4 बजे उसका बेटा बाइक से देवी लाल पार्क में गया था। पार्क के बाहर दो युवक बेटे को थप्पड़ माकर बाइक छीनकर ले गए। उसने अपने स्तर पर जांच की तो उनमे एक युवक का नाम संजय था। बलराम की शिकायत पर थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने बीते शुक्रवार को गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी संजय पुत्र राजकुमार निवासी हलदाना को छीनी गई बाइक सहित स्काई लार्क के सामने से गिरफ्तार किया था। आरोपी संजय ने अपने साथी आरोपी कुलदीप पुत्र जगदीश निवासी गसोली शामली यूपी हाल जोरासी रोड समालखा के साथ मिलकर उक्त बाइक छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि वह और उसका साथी आरोपी कुलदीप आईडीएफसी बैंक के लिए बैंक से फाईनेंस वाहनों को बिना आदेशों के लोगों से वाहन छीनने का काम करते है। पानीपत ब्रांच, करनाल ब्रांच व हिसार ब्रांच के मैनेजर के कहने पर उन दोनों ने बलराम के लड़के से बाइक छीनी थी। आरोपी के संजय के कब्जे से छीनी गई बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी कुलदीप की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments