चोरी की बाइक सहित दो आरोपी गिरफ्तार
थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर 11/12 में गंदा नाला पटरी से दोनों को किया काबू
BOL PANIPAT , 05 अक्तूबर : थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर 11/12 में गंदा नाला पटरी पर दो युवकों को चोरी की एक बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करण निवासी नंगलाबल ईटा यूपी हाल किरायेदार जाटल रोड जसपाल कॉलोनी तथा राजकुमार निवासी मस्तगढ़ शामली यूपी हाल अतुल कॉलोनी कृष्णा गार्डन के रूप में हुई है।
थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार देर रात गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 11/12 में एसडी स्कूल के नजदीक गंदा नाला पटरी पर घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया।
पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान करण पुत्र रंजीत सिंह निवासी नंगलाबल ईटा यूपी हाल किरायेदार जाटल रोड जसपाल कॉलोनी तथा राजकुमार पुत्र रामचंद्र निवासी मस्तगढ़ शामली यूपी हाल अतुल कॉलोनी कृष्णा गार्डन के रूप में बताई। पुलिस टीम ने बाइक के कागजात मांगे तो दोनों युवक बहानेबाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक 02 अक्तूबर की देर रात सेक्टर 12 में एक घर के बाहर से चोरी करना स्वीकार किया।
बाइक चोरी की उक्त वारदात के संबंध में थाना चांदनी बाग में सोमबीर पुत्र ओमप्रकाश निवासी खिड़वाली रोहतक हाल विकास नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर किरण ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए दोनों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बाइक चोरी करने के बाद पकड़े जाने के डर से उन्होंने उसकी नंबर प्लेट तोड़कर फेंक दी थी। इसके बाद दोनों चोरी की बाइक का इस्तेमाल घूमने-फिरने के लिए करने लगे। पहले से दर्ज अभियोग में बीएनएस की धारा 238(C) व 3(5) इजाद की गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर रविवार को पूछताछ पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments