Wednesday, May 20, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस महानिरिक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता पानीपत पहुंचे।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 फरवरी 2022, पुलिस महानिरिक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता मंगलवार को पानीपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन स्थित मालखाना में रखी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में बरामद केस प्रोपर्टी की जांच करने उपरांत सील की गई।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जानकारी देते हुए बताया की जिला पानीपत पुलिस द्वारा 58 मामलों में बरामद किया गया नशा जिसमें डोडापोस्त, चुरापोस्त, गांजा, चरस, हैरोईन व स्मैक शामिल है। पुलिस महानिरिक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कमेटी की निगरानी में उक्त मादक पदार्थों को नष्ट किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस लाइन स्थित मालखाना में रखी उक्त मादक पदार्थ की जांच करने के लिए आज पुलिस महानिरीक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता पानीपत पहुंचे। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में कमेटी के सदस्य एसपी करनाल गंगा राम पुनिया व उनके द्वारा पुलिस लाइन स्थित मालखाना की जांच करते हुए मालखाने में सुरक्षित रखे गए माल मुकदमे का रजिस्ट्रर में अंकित मद अनुसार मिलान कर सही पाए जाने पर सील करवाई गई। उन्होने बताया मामलों के नमुने सुरक्षित रखने उपरांत माल मुकदमा को नियमानुसार कार्रवाई दौरान नष्ट किया जाना है। उक्त नशे को ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा आगामी दिनों करनाल स्थित गांव बजीदा जाटान स्थित वेस्टेज फैक्ट्री में शीघ्र ही नियमानुसार कार्रवाई के अंतर्गत नष्ट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एनडीपीएस एक्ट के 46 मामलों में अफीम जब्त की गई है, इसकी भी जांच कर सील लगाई गई। नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया के तहत उक्त अफीम नीमच भेजी जाएगी।

पुलिस महानिरिक्षक करनाल मंडल करनाल सतेंद्र कुमार गुप्ता को इससे पूर्व पुलिस लाइन स्थित मालखाना में पहुंचने पर सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई।

इस दौरान उप-पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार,मालखाना ईंचार्ज एसआई रमेश चंद्र व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments