Wednesday, July 29, 2026
Newspaper and Magzine


श्री शीतलदास जैन फाउंडेशन द्वारा फल वितरण कार्यक्रम आयोजित


BOL PANIPAT : आई.बी.(पी जी) कॉलेज में श्री शीतलदास जैन फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. सतवीर सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉ. शशि प्रभा मलिक, डॉ. किरण मदान तथा फाउंडेशन के प्रतिनिधि टी.पी. गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कॉलेज में फाउंडेशन के सहयोग से संचालित कुकिंग, स्टिचिंग, कॉस्मेटोलॉजी, इंग्लिश कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एप्लायंसेज एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कौशल आधारित पाठ्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित किया जा रहा है।

अपने संबोधन में प्रिंसिपल डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि श्री शीतलदास जैन फाउंडेशन समय-समय पर विद्यार्थियों की सहायता करता रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करें और अधिक अंक प्राप्त करें, जिससे उन्हें भविष्य में फाउंडेशन की ओर से आर्थिक सहायता और छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम का सफल संचालन स्किल कोऑर्डिनेटर शालू व सुखजिंदर सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर डॉ. चेतना नरूला, प्रो विनय भारती, प्रो अंशिका एवं प्रो राहुल उपस्थित रहे।

अंत में विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया और ऐसे कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखने की अपेक्षा जताई।

Comments