समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश.
-आशिमा बराड़ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समाधान प्रकोष्ठ की समीक्षा, लंबित मामलों को निपटाने के दिए निर्देश
BOL PANIPAT, 6 फरवरी। समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आशिमा बरार, (आईएएस), आयुक्त एवं सचिव, हरियाणा सरकार (आबकारी एवं कराधान विभाग तथा वित्त विभाग-2) एवं मॉनिटरिंग एंड कोऑर्डिनेशन सेल (जीएडी), मुख्य सचिव कार्यालय, हरियाणा सरकार द्वारा की गई।
आशिमा बरार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश भर के उपायुक्तों से बातचीत कर समाधान प्रकोष्ठ में दर्ज शिकायतों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी ने आश्वस्त किया कि शेष बची शिकायतों का निस्तारण शीघ्र किया जाएगा और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम मनदीप, डीएसपी सतीश वत्स, जिला रोजगार अधिकारी ऋतु चहल, डीएचओ संदीप, संजीव शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments