पोर्टल द्वारा सरकार की योजनाओं का ऑनलाईन कैसे ले लाभ विषय पर जिला सचिवालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
-प्रशिक्षण शिविर में प्रथम दिन पटवारियों व ग्राम सचिवों को किया प्रशिक्षित
-क्रीड अधिकारी ने 54 विभागों की पार्टल के मध्यम से आनॅ लाइन शुरू की गई 675 योजनाओं के बारे में दी जानकारी
-अधिकारी प्रशिक्षण पाकर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के नागरिकों को करेगे जागरूक
BOL PANIPAT ,16 अक्टूबर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा निर्देश पर जिला स्तर पर आम व्यक्ति को पोर्टल के माध्यम से सरकार द्वारा ऑनलाईन प्रदान की जा रही योजनाओं व सर्विस की जानकारी उपलब्ध करने को लेकर जिला सचिवालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशिक्षण शिविर में पंाच दिन सरकार के 54 विभागों की पार्टल के मध्यम से ऑनलाईन शुरू की गई 675 योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की जायेगी। हर रोज अलग- अलग विभागों के प्रमुखों को पोर्टल कैसे कार्य करता है व कैसे हम पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं व इसका आम व्यक्ति कैसे लाभ ले सकता है के बारे में रोजाना क्रीड के अधिकारियों द्वारा जागरूक किया जायेगा। सरकार का उद्देश्य पोर्टल के बारे में आम व्यक्ति को जागरूक करना है।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन पटवारियों व सचिवों को जागरूकता कार्यक्रम में पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए क्रीड (पंचकूला) के सिस्टम कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार नोनी ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों को पहले पोर्टल के साथ जुड़ी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की जायेगी उसके पश्चात वे स्वयं ग्राम व खंड स्तर पर आम व्यक्ति को जागरूक करेंगे।
क्रीड अधिकारी ने प्रथम दिन सचिवों,पटवारियों को सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से जमाबंदी, श्रम विभाग ,पशुपालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, रिवन्यू एवं डिजास्टर मैनेजमेंट , बीपीएल फैमली लाभकारी स्कीम, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, डॉ. भीमराव आवास नवीनीकरण योजना,पोषण अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
क्रीड अधिकारी ने बताया कि पोर्टल कोई हव्वा नहीं हैं। इसके साथ जुडकऱ हम अपने कीमती समय की बचत कर सकते हैं। हम स्वयं भी इन स्कीमों के बारे में पोर्टल पर जानकारी लेकर अपनी सर्विस व योजना संबंधित जानकारी लेकर दूसरों को भी जागरूक कर सकते हैं। क्रीड अधिकारी ने प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जारी किये गये हैल्प लाईन नंबर व टोल फ्री नम्बरों से भी प्रशिक्षण पा रहे अधिकारियों को अवगत कराया। इस मौके पर जिले भर से बड़ी संख्या में पटवारी व ग्राम सचिव उपस्थित रहे।

Comments