Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


बरसात से पहले तालाबों की सफाई व पुनर्निर्माण के निर्देश. जलभराव रोकने की तैयारी तेज.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 14, 2026 Tags: , , , , ,

जिला परिषद का बड़ा कदम: ग्राम पंचायत स्तर पर सभी तालाबों की होगी नियमानुसार खुदाई और सफाई

BOL PANIPAT , 14 मई। जिला उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया के निर्देश पर आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिला परिषद ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ  किरण ने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों  को निर्देश जारी किए गए हैं कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्थित सभी तालाबों की पहचान कर उनकी खुदाई, सफाई एवं नवीनीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए।

निर्देशों के अनुसार, विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत आने वाले सभी तालाबों की स्थिति का आकलन ग्राम सचिवों के माध्यम से किया जाएगा। इसके बाद चयनित तालाबों पर आवश्यक विकास कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि बरसात के मौसम में जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके। गौरतलब है कि समय रहते इन कार्यों को पूरा करने से न केवल जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिला परिषद सीईओ ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित विभाग इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें, जिससे आगामी बरसात के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

Comments


Leave a Reply