डीआरडीए की बैठक में विकास कार्य तेज करने के निर्देश.
BOL PANIPAT , 3 दिसंबर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जिला परिषद एवं ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एचजीवीवाई योजना, मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना, 5 करोड़ शंट विकास कार्य, एचआरडीएफ के तहत 2 करोड़ तक के कार्य तथा विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना से संबंधित प्रोजेक्टों की प्रगति पर चर्चा की गई।
सीईओ ने कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि विधायकों द्वारा भेजे गए सभी प्रगति पर चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। जिन कार्यों के टेंडर हो चुके हैं उन्हें तुरंत शुरू करवाया जाए और नए प्राप्त कार्यों के एस्टीमेट बिना देरी तैयार किए जाएँ।
परियोजना अधिकारियों को भी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जल्द प्राप्त कर सभी कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कार्यकारी अभियंता, पंचायती राज, कार्यकारी अभियंता जिला परिषद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments