Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


असला तस्कर को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की गहनता से पूछताछ.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 जुलाई 2022, सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गत 16 जुलाई को सीआईए वन पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देकर थाना बापौली क्षेत्र के अतर्गत गांव ताहरपुर अड्डे के नजदीक से जयबीर उर्फ भूरा पुत्र राजबीर निवासी ताहरपुर को अवैध एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ थाना बापौली में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी जयबीर ने उक्त अवैध देसी पिस्तौल गांव निवासी विशाल पुत्र जसवंत से करीब 1 साल पहले 3 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा था।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया आरोपी जयबीर को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने असला तस्कर आरोपी विशाल की धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे। आरोपी विशाल अवैध हथियार रखने के संबंध में अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था। सीआईए वन पुलिस की टीम ने वीरवार को पानीपत जेल से आरोपी विशाल को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अवैध देसी पिस्तौल आरोपी जयबीर को बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी ने अवैध देसी पिस्तौल बेचकर प्राप्त किये पैसों को खाने पीने में खर्च कर दिया। पुलिस टीम ने आरोपी विशाल से गहनता से पूछताछ करने के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments