Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की गहनता से पूछताछ

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अप्रैल 2022, शराब ठेके पर हथियार के बल कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को सुनारिया जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पुलिस रिमांड के दौरान की गहनता से पूछताछ .

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया समालखा में जीटी रोड पर उत्सव गार्डन के पास स्थित शराब ठेके पर सितम्बर 2021 में पिस्तौल से फायर कर गन प्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले सुनारियां जेल में बंद आरोपी हर्ष पुत्र श्याम निवासी लखीमपुर खीरी यूपी व कमल पुत्र सुरेश निवासी साहनपुर जीन्द को सुनारिया जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर सीआईए-वन पुलिस की टीम ने दोनो आरोपियों से गहनता से पुछताछ की। दोनो आरोपियों ने अपने साथी सागर, सुमित व सुखजीत के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। दोनो ने हिस्से में आई लूट की नगदी को खाने पीने में खर्च कर दिया। बची 3 हजार रूपए की नगदी दोनो आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने 7 दिन की रिमांड अवधी पूरी होने पर दोनो आरोपियो को माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया वारदात में प्रयोग किया अवैध देसी पिस्तौल दिल्ली पुलिस की स्पैशल सैल पुलिस द्वारा व करेटा गाड़ी रोहतक पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से पहले ही बरामद की जा चुकी है। पांचो आरोपियों के खिलाफ हरियाणा पंजाब व दिल्ली में लूट सहित अन्य अपराधिक वारदातो के एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज है। पांचो आरोपियों को नवम्बर 2021 में दिल्ली की स्पैशल सैल पुलिस ने अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया तो आरोपियों ने पानीपत के समालखा में उक्त वारदात को अंजाम देने बारे भी स्वीकारा था। वारदात में संलिप्त आरोपी सागर, सुमित व सुखजीत को भी जल्द ही प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पुछताछ करने के साथ ही लूटी गई नगदी बरामद की जाएगी।

लूट की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में बादाम सिंह निवासी हाजियापुर कनौज यूपी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.:
बादाम सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी हजियापुर कन्नौज यूपी ने थाना समालखा में 22 सितम्बर 2021 को शिकायत देकर बताया था की वह शराब ठेकेदार नरेंद्र के पास समालखा में जीटी रोड पर उत्सव गार्डन के पास स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन की नोकरी करता है। देर साय करीब साढे 9 बजे वह शराब ठेके पर काम कर रहा था। इसी दौरान सफेद रंग दिल्ली नंबर की एक गाड़ी ठेके के सामने आकर रूकी। गाड़ी के रूकते ही उसमे से चार अज्ञात युवक उतरकर ठेक पर आए और उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। आरोपियों ने ठेक पर काम कर रहे अन्य कर्मियों पर मारने की नियत से पिस्तौल से फायर कर दिए जिसमे बाल बाल बच गए। आरोपी गल्ले से 1लाख 32 हजार रूपए निकालकर मौके से फरार हो गए। बादाम सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरापियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307,397,34 व आर्म्स एक्ट के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments