Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


महिला डेंटिस्ट के घर एजेंसी के जरिए लगी नौकरानी गहने-नकदी और कीमती कपड़े लेकर फरार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 8, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत शहर से एक नौकरानी के लापता होने का मामला सामने आया है।महिला डेंटिस्ट के घर लगी मेड आभूषण, नकदी और कीमती कपड़े चुरा कर फरार हो गई है।वह मात्र 18 घंटे पहले ही एक एजेंसी के द्वारा काम पर लगी थी।  मेड के अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो जाने के बाद जब महिला डेंटिस्ट ने घर का सामान चेक किया तो वारदात का पता चला । महिला डेंटिस्ट ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा बाला श्रीवास्तव ने बताया कि उसके घर पर कार्तिक प्लेसमेंट सर्विस के माध्यम से अनीता सोना नाम की महिला काम पर लगी थी। अनीता 5 अप्रैल को ही लगी थी।

6 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे अनीता अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके अचानक लापता हो जाने से कृष्णा को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने अपने घर का सामान चैक किया। सामान चेक करने पर घर से दो सोने के कंगन, 20 हजार की नकदी समेत कीमती कपड़े गायब मिले। इस बारे में जब कृष्णा ने प्लेसमेंट कंपनी से संपर्क किया तो उन्होंने भी कॉल रिसीव नहीं की। कृष्णा ने बताया कि उन्होंने प्लेसमेंट एजेंसी का नंबर जस्ट डायल के जरिए लिया था।

प्लेसमेंट एजेंसी ने 10 हजार रुपए कमीशन व 8 हजार रुपए प्रतिमाह के हिसाब से 4 माह का मेड का वेतन एडवांस लिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मेड के खिलाफ आईपीसी की धारा 381 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Comments