सघन पल्स पोलियो अभियान 27 फरवरी से 1 मार्च तक
BOL PANIPAT , 21 फरवरी। आगामी 27 फरवरी से 1 मार्च तक जिला में चलाए जाने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय के प्रथम तल के सभागार में बाद दोपहर 2:30 बजे जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सुशील सारवान करेंगे। यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ. जितेन्द्र कादियान ने दी।

Comments