Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर जिला पशु चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश. सरगना सहित तीन आरोपी गिरफ्तार. 18 वारदातों का खुलासा. तीन भैंस व दो केंटर बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 22, 2022 Tags: , , , , ,

22 सितम्बर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन (आईपीएस) के मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए सीआईए टू की टीम ने अंतर जिला पशु चोर गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान सद्दाम निवासी बनत शामली, शाहिन निवासी गंगोह व ईनाम निवासी नुक्कड सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गत 30 अगस्त की रात समालखा थाना क्षेत्र के गांव बुडशाम में नौल्था रोड प्लाट से एक भैंस व एक कटडी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे समालखा थाना में बुड़शाम निवासी सोमबीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन (आईपीएस) ने जानकारी देते हुए बताया शुरूआती पूछताछ में आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथी आरोपी उस्मान निवासी कैरान, अमर निवासी झिझाना व सलमान निवासी बधरा यूपी के साथ मिलकर हरियाणा के जिला पानीपत, करनाल, कैथल व जीन्द में पशु चोरी की 18 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा है। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा तीन भैंस व वारदात में प्रयोग किये चोरीशुदा दो केंटर बरामद कर पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ करने करने के बाद तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन (आईपीएस) ने बताया बुधवार को सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पशु चोर गिरोह के तीन सदस्य बिना नंबर प्लेट लगे एक केंटर में सवार होकर यूपी की और से सनौली रोड होते हुए पानीपत की तरफ आएगे। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत सनौली नाके पर पहुंच नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद यूपी की तरफ से बगैर नंबर प्लेट का एक केंटर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने केंटर को नाके पर रोक कर उसमें सवार तीनों आरोपियों को काबू कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर पानीपत, करनाल, कैथल व जीन्द जिला में विभिन्न स्थानों पर पशु चोरी करने की 18 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदातों बारे जिलों के संबंधित थानों में मुकदमें दर्ज है।

18 वारदातों में 22 पशु चुराए :
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्यों ने पानीपत में 13, करनाल में 2, जीन्द में 1 व कैथल में 2 पशु चोरी की वारदातों को अंजमा दिया। इनमें भैंस, झोटे व कटड़ी सहित 22 पशु चुराने कबुले।

चोरी के केंटर का करते थे प्रयोग :
आरोपी पशु चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरी के केंटर में यूपी से हरियाणा में आते थे। पुलिस टीम ने आरोपियों को सनौली नाका पर जिस केंटर सहित गिरफ्तार किया आरोपियों ने उक्त केंटर यूपी के सहारनपुर के गांव सरसवा से जून में चोरी किया था। इसके अतिरिक्त करनाल के असंध से एक केंटर जुलाई में चोरी किया हुआ था। असंध से चोरी किया केंटर आरोपियों की निशानदेही पर गंगोह यूपी से बरामद किया गया। केंटर चोरी की वारदातों बारे असंध व सहारनपुर में मुकदमें दर्ज है।

गांव से बाहर व सुनसान जगह वाले घरों को बनाते थे निशाना :
आरोपी गांव से बाहर व सुनसान जगह वाले घरों को निशाना बनाते थे। देर रात्रि 2 से 3 बजे के बीच घरों व पशुबाड़े में घुसकर पशु चोरी की वारदातों को अंजाम देकर चोरीशुदा पशुओं को केंटर में चढ़ाकर यूपी ले जाते थे और वहां विभिन्न स्थानों पर पैंठ (पशु मेला) के बाहर चोरीशुदा पशुओं को कम दाम में बेचकर पैसो को आपस में बाट लेते थे
आरोपियों ने गत जनवरी से अगस्त माह तक 8 माह के दौरान पानीपत जिला में पशु चोरी की 13 वारदातों को अंजाम दिया
पानीपत जिला की निम्न थाना क्षेत्र की वारदातों का खुलासा
थाना समालखा की 2, थाना इसराना की 3, थाना मतलौडा की 3, थाना सदर की 2, थाना सैक्टर 13/17 की 2 व थाना सनौली की 1 पशु चोरी की वारदात का वारदात का खुलासा हुआ।

Comments