अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 16 अप्रैल 2023, सीआईए वन की टीम ने सेक्टर 13/17 में चौक पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश पुत्र कृष्ण निवासी हिरण वाडा शामली यूपी के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त के दौरान बरसत रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सदिग्ध किस्म का एक युवक असंल की और से पैदल-पैदल जीटी रोड की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत सेक्टर 13/17 में चौक पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात संदिग्ध किस्म का एक युवक अंसल की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्पराता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पहनी हुई पैंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल की जांच की तो अनलोड मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान आकाश पुत्र कृष्ण निवासी हिरण वाडा शामली यूपी के रूप में बताई।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी आकाश के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त देसी पिस्तौल करीब 15 दिन पहले काला निवासी झोझड़ी शामली यूपी से 30 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी आकाश ने 10 हजार रूपए आरोपी काला को नगद दिए थे बाकि पैसे 20 दिन बाद देने के लिए कहा था। बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी आकाश से गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी आकाश को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments