राष्ट्रीय ताइकवांडो चैंपियनशिप में पानीपत की काजल ने जीता स्वर्ण पदक. कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने पूरे परिवार को बधाई दी
BOL PANIPAT : आज पानीपत शहरी विधानसभा पूर्व प्रत्याशी संजय अग्रवाल पानीपत के कच्चे कैंप पहुंचे बता दे की श्री नगर में आयोजित राष्ट्रीय ताइकवांडो चैंपियनशिप में पानीपत शहरी विधानसभा के कच्चे कैंप की बेटी काजल ने स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। इस खुशी के अवसर पर कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल बेटी काजल का हौसला बढ़ाने के लिए उनके निवास स्थान पर पहुंचकर सम्मानित करते हुए पूरे परिवार को बधाई दी । इस दौरान बेटी काजल को प्रथम गुरु उनकी मां को भी समानित करते हुए कहा की मां इंसान की प्रथम गुरु होती है इस लिए हर व्यक्ति की कामयाबी में मां का सबसे बड़ा हाथ होता है वही कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कोच नरेंद्र को भी अच्छी शिक्षा व बच्चो के उज्जवल भविष्य को निखारने के लिए शुभकामनाए दी

Comments