दयाल सिंह स्कूल में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस।
BOL PANIPAT : 8 मार्च, 2022, सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत में आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर एवं मुख्याध्यापिका डाॅ. नीलम वत्स द्वारा किया गया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी के बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई, श्रीमती सुषमा स्वराज, हरनाज संधू, इंदिरा गाँधी और सुप्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर आदि प्रेरित महिलाओं की वेशभूषा में अभिनय किया।
कक्षा दूसरी के छात्रों ने प्रेरित महिलाओं के जीवन पर आधारित रचनात्मक कार्य किए। विद्यालय के छोटे बच्चों ने अपनी अध्यापिकाओं और परिवार की महिलाओं को कार्ड देकर महिला दिवस की हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने अपने वक्तव्य में कहा कि महिलाएँ आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और खुद ही अपना मुकाम तय कर रही हैं, महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ रही हैं। आज तो महिलाएंँ हर क्षेत्र में उपलब्धियाँ प्राप्त करती जा रहीं हैं। इतिहास साक्षी है कि नारी ने हमेशा परिवार संचालन का उत्तरदाायित्व संभालते हुए समाज निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Comments