अंतर्सदनीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन।
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. एल. पब्लिक स्कूल में पिछले दो दिन से चले आ रहे अंतर्सदनीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा था। जिसका आज अंतिम दौर था। जिसका संचालन नीटू फौर की देखरेख में ग्यारहवीं की छात्रा निशिका ने किया। अंतिम दौर में टैगोर और सुभाष सदन आमने सामने थे। मैच का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी के कर-कमलों द्वारा सिक्का उछाल कर किया गया। टॉस सुभाष सदन ने जीता तथा पहले बैटिंग करने का निश्चय किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि की भूमिका ‘मीना तनेजा’ ने निभाई। शिक्षा मनुष्य को अपने भावी जीवन की आधारशिला रखने का अवसर प्रदान करती है। । शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में भी प्रतिभागी बने रहना,लक्ष्य को हासिल करने के मार्ग को आसान करती है। बच्चों ने जीत हासिल करने हेतु जी जान लगाई। खिलाड़ी मानो कोई सचिन तेंदुलकर, तो कोई महेन्द्र सिंह धोनी, तो कोई विराट कोहली की सी भूमिका अदा कर रहे थे। दर्शकों की तालियां व उत्साह खिलाड़ियों के अंदर जोश को दुगुना कर रहा था। तालियों की गड़गड़ाहट खेल के शानदार प्रस्तुति की गवाह बनी थी।
प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने कहा कि खेल हमारे मन में एकता व आत्मविश्वास की भावना भरते हैं। शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए। खेल से बच्चों का स्वास्थ्य तो ठीक रहता ही है, साथ में बच्चे कठिनाइयों का सामना करना भी सीखते हैं। खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए क्योंकि हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। एक टीम को हरा कर ही दूसरी टीम विजयी बनती है।
अंत में सुभाष सदन विजयी रहा। सुभाष सदन के बारहवीं कक्षा के राघव को मैन ऑफ द मैच की उपाधि दी गई। प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग , मुख्यातिथि मीना तनेजा व प्रशासनिक अधिकारी गोबिंद कालड़ा ने विजेता टीम को शील्ड तथा सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया और बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Comments