Saturday, June 6, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज का 45 वें कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में शानदार प्रदर्शन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 18, 2024 Tags: , , , ,

-विजेता प्रतिभागियों का कॉलेज परिसर में भव्य स्वागत

-Overall Dance Trophy पर किया कब्ज़ा

-3 विधाओं में रिकमेंडेड/ प्रथम, 8 विधाओं में कमेंडेड/ द्वितीय और 2 विधाओं में कमेंडेड/ तृतीय स्थान प्राप्त किया

BOL PANIPAT : इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में चले 45वे कुरुक्षेत्र विश्वविधालय इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में एसडी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओ ने शानदार प्रदर्शन किया. आज जब सभी प्रतिभागी कॉलेज परिसर पहुंचे तो एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी, प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों एवं कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उनका जोरदार तथा भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हे बधाइयाँ और पुरस्कार भी दिये गए। एसडी कॉलेज गत लगातार दस वर्षों से जोनल स्तर पर अपनी छाप छोड़ता रहा है तथा इस बार भी कॉलेज के प्रतिभागियो का प्रदर्शन उच्च-कोटी का रहा जिसकी दर्शको ने पुरजोर प्रसंशा की। कई कॉलेजो के प्रतिभागियो को पछाड़ते हुए एसडी कॉलेज की टीम ने इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल के श्रोताओ पर एक अमीट छाप छोड़ी। विदित रहे की इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित किया जाने वाला सर्वाधिक गौरवमयी और लोकप्रिय फेस्टिवल है और यंही से इंटर यूनिवर्सिटी प्रतिस्पर्धाओं की टीमो का चयन किया जाता है। इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में पांच जोन होते हैं 1. अम्बाला जोन, 2. करनाल जोन, 3. कुरुक्षेत्र जोन, 4. यमुनानगर जोन और 5. KUK UTD जोन. प्रत्येक जोन से कम से कम 45 विधाओं में प्रतिस्पर्धा करते हैं. यह फेस्टिवल 12 से 14 नवम्बर 2024 को आई. बी. कॉलेज, पानीपत में हुआ. 

इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल के परिणाम इस प्रकार रहे.
प्रतियोगिता परिणाम
रसिया रिकमेंडेड/ प्रथम
कोरियोग्राफी रिकमेंडेड/ प्रथम
फीमेल सोलो हरयाणवी डांस रिकमेंडेड/ प्रथम
सांग कमेंडेड/ द्वितीय
जनरल ग्रुप डांस कमेंडेड/ द्वितीय
लूर डांस कमेंडेड/ द्वितीय
हरयाणवी ग्रुप डांस कमेंडेड/ द्वितीय
वन एक्ट प्ले कमेंडेड/ द्वितीय
माइम कमेंडेड/ द्वितीय
क्लासिकल इंस्ट्रूमेंट (पी) कमेंडेड/ द्वितीय
डिबेट कमेंडेड/ द्वितीय
संस्कृत ड्रामा कमेंडेड/ तृतीय
हरयाणवी ग्रुप सोंग कमेंडेड/ तृतीय
संस्कृत ड्रामा बेस्ट एक्ट्रेस
वन एक्ट प्ले बेस्ट एक्ट्रेस

इससे पूर्व एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में आयोजित कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र के गौरवमयी एवं युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रायोजित 47वें ‘करनाल जोन-यूथ फेस्टिवल’ में कॉलेज के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने और 11 विधाओं में कमेंडेड, 13 विधाओं में प्रथम कमेंडेड और 8 विधाओं में द्वितीय कमेंडेड का स्थान हासिल किया. एसडी पीजी कॉलेज ने न सिर्फ थिएटर और नृत्य विधाओं की ट्राफी पर कब्ज़ा किया बल्कि ओवर-आल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर रनर-अप ट्राफी जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया ।
हाल ही में 25 से 28 अक्टूबर तक कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय द्वारा आयोजित प्रदेश के सबसे बड़े रत्नावली समारोह में एसडी पीजी कॉलेज के हरियाणवी रसिया नृत्य के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए Overall Dance Trophy पर कब्ज़ा किया.
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के हरियाणवी रसिया के कलाकारों ने हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में महामहिम राज्यपाल श्री बण्डारू दत्तारेय और मुख्यमंत्री हरियाणा श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस के अवसर पर अपनी प्रतिभा के जलवे बिखेरते हुए हरियाणवी रसिया नृत्य से सभी का मन मोह लिया.
एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी के प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने विजेता छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। उनके साथ सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ संगीता गुप्ता, प्रो. अनु आहूजा, प्रो. मोनिका खुराना, प्रो. दीपिका अरोड़ा प्रो. मंजीत, प्रो. निधि का भी स्वागत किया गया जिनकी देखरेख में इन प्रतिभागियो ने मेहनत की तथा उनके प्रयास रंग लाये।
एसडी कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल ने कहा की ऐसे आयोजनो से ही छात्र-छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनमें कर गुजरने की ललक पैदा होती है। उन्होनें इस प्रकार के कार्यक्रमो में भविष्य में भी छात्र-छात्राओं को भेजने का प्रण दोहराया और कहा की कॉलेज का हर विद्यार्थी प्रतिभावान बने और उसे उचित मंच मिले, ऐसा कॉलेज निरंतर करता रहेगा। कॉलेज को इन विजेताओं पर बहुत गर्व है.
प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने प्रेरक भाषण में कॉलेज के प्रतिभागियो द्वारा इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में मचाई धूम और सफलता का श्रेय एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी, विशेष तौर पर प्रधान श्री दिनेश गोयल, सांस्कृतिक गतिविधियो की प्रभारी डॉ संगीता गुप्ता को दिया। उन्होनें कहा की इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल हरियाणा प्रदेश में एकता और सामाजिक समरसता के भावो को आकार प्रदान करता है। छात्रो के जीवन में कला से जुड़ा इससे बड़ा और कोई पड़ाव नहीं है जो उन्हें कॉलेज जीवन में ही मिल रहा है। आज के प्रतिभागी ही कल के अभिनेता और एक्टर होंगे उनके आत्मविश्वास को भी ऐसे आयोजनो से नए पंख मिलते है। आज कला के क्षेत्र में कॉलेज ने अपना लोहा मनवाया है। प्रतिभा और आत्मविश्वास से लबरेज ये प्रतिभागी और विजेता छात्र-छात्राए कॉलेज की धरोहर है।
डॉ संगीता गुप्ता ने कहा की कॉलेज के छात्र और छात्राए बहुत प्रतिभाशाली है। उन्हें बस निखारने की जरूरत है और इस कार्य में कॉलेज प्रसाशन और प्राचार्य निरंतर विध्यार्थीओ के साथ है। इतने कॉलेजो में स्थान पाना एक इतिहास को बनाने जैसा है जिसके लिए प्रतिभागियो की जितनी तारीफ की जाये वह कम है। उन्होनें इस ऐतिहासिक अवसर को प्रदान करने का सेहरा प्रबंधकारिणी की दूरदर्शिता, प्राचार्य के कभी न थकने वाले एवं निरंतर मार्गदर्शन करने वाले फैसलो और विचारो और छात्र-छात्राओ की अथक मेहनत को दिया। उन्होनें कहा की कॉलेज में कला की नीव अब मजबूत है और आने वाला समय और भी स्वर्णिम होगा।
इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य जिनमें डॉ संगीता गुप्ता, प्रो. मोनिका खुराना, प्रो. दीपिका अरोड़ा, प्रो. शिवरानी, प्रो. मंजीत, प्रो. किरण मलिक, दीपक मित्तल भी मौजूद रहे।

Comments