पॉश इलाकों में घर के बाहर खड़ी महंगी गाड़ियां चोरों के निशाने पर।
BOL PANIPAT : पानीपत शहर के पॉश इलाके में रहने वाले लोग यदि अपनी महंगी गाड़ी घर के बाहर ही रात को खड़ी करते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि पानीपत क्षेत्र के पॉश इलाकों में घर के बाहर खड़ी गाड़ियां अब चोरों के निशाने पर आ चुकी है। चोर भी इतने शातिर है कि खुद गाड़ी पर आते हैं और कुछ भी समय में घर के बाहर कार की गई गाड़ी को चुरा कर ले जाते हैं। ताजा मामला पानीपत के सेक्टर 13-17 का है जहां मकान नंबर 12-13 के निवासी अजीत पुत्र अंग्रेज सिंह ने 22 तारीख की रात को घर के बाहर अपनी बरेजा कार खड़ी की थी मगर सुबह उठकर देखा तो गाड़ी मौके पर नहीं मिली। पुलिस को दी गई शिकायत में अजय ने लिखा है कि अज्ञात चोर उसकी गाड़ी चुरा कर ले गए हैं। गाड़ी के सारे कागजात, इंश्योरेंस इत्यादि गाड़ी के अंदर ही पड़े थे। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

अज्ञात चोर कार में सवार होकर आए थे और घर के बाहर खड़ी बरेजा कार को चुरा कर अपने साथ ले गए हैरानी की बात तो यह है की कार के मालिक अजय ने खुद गाड़ी को अच्छी तरह से लॉक करके घर के बाहर खड़ा किया था ऐसे में समझ से बाहर है की चंद सेकंड में किस तरह चोरों ने गाड़ी को खोला होगा स्टार्ट किया होगा और अपने साथ ले गए होंगे। पुलिस ने अजय की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। यदि आप भी अपने घर के बाहर महंगी गाड़ी खड़ी करते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि चोरों के लिए किसी ताले/ लॉकिंग सिस्टम की कोई अहमियत नहीं है और वह किसी तकनीक की मदद से गाड़ी को चुराने में सक्षम हो चुके हैं। ऐसा ना हो कि जरा सी लापरवाही के चलते चोर आपकी गाड़ी को भी अपना निशाना बना ले।

Comments