Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में आयोजित होगा इंटर-जोनल युवा महोत्सव

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 3, 2025 Tags: , , , ,

–    6 से 8 नवंबर को होगा युवा महोत्सव का शानदार आयोजन

–    40 विधाओं में 2000 विद्यार्थी बिखेरेंगे अपनी प्रतिभा की छटा

BOL PANIPAT  – सोमवार 03 नवंबर 2025, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के युवा एंव सांस्कृतिक विभाग के निर्देशानुसार आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत में इंटर-ज़ोनल युवा महोसत्व का आयोजन आने वाली 6 से 8 नवंबर को किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में जानकारी देते हुए बताया कि यह आर्य कॉलेज व पूरे पानीपत जिले के लिए गर्व का विषय है कि इस वर्ष का इंटर-ज़ोनल का 46वां युवा महोत्सव पानीपत के आर्य कॉलेज में 6 से 8 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इंटर-ज़ोनल युवा महोत्सव मे करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला ज़ोन एवं यूटीडी कुरुक्षेत्र के 300 महाविद्यालयों के लगभग 2000 प्रतिभागी तीन दिन चलने वाले इस युवा महोत्सव में 40 विधाओं में अपनी प्रतिभा छटा बिखेरेंगे। डॉ. गुप्ता ने यह भी बताया की युवा महोत्सव के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पँवार शिरकत करेंगे। आर्य कॉलेज के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. रामनिवास ने जानकारी देते हए बताया कि ज़ोनल युवा महोत्सव में आर्य पीजी कॉलेज गत 20 वर्षों से प्रथम स्थान, इंटर जोनल युवा महोत्सव में पिछले 9 वर्षों से प्रथम स्थान और गत वर्ष ऑल इण्डिया इंटर यूनिर्वसिटी यूथ फेस्टीवल में आर्य कॉलेज ने कुरूक्षेक्ष विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए इतिहास में पहली बार कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय को ओवर ऑल चैंपियन बनाकर अपनी अमिट छाप बनाई है। इसके साथ ही साउथ एशियन इंटर यूनिर्वसिटी में भी आर्य कॉलेज के विद्यार्थी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनावा रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 46वें इंटर-ज़ोनल युवा महोत्सव के समापन समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

Comments