स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ऊझा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया
BOL PANIPAT सनौली(प्रीति शर्मा) : ऊझा गांव में 15 अगस्त को देश के स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देश की संस्कृति के अलग-अलग पहलुओं को अपने अपने अंदाज में प्रदर्शित किया। विद्यालय का वातावरण देशभक्ति के गीतों से गूंजता रहा। विद्यालय के प्रोग्राम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को इनाम दिए गए।पंडित हुक्म ने बच्चों को देश के लिए आजादी के बारे में बताया, मिठाई भी बांटी गई,प्रधानाचार्य राजबीर छोक्कर ने स्कूल के स्टाफ के साथ तिरंगा लहराया।इस अवसर पर,लैक्चरार बृजेश मुदगिल, राजेश रावल,हैड मास्टर राजबीर सिंह,प्रदीप व ग्राम सरपंच धर्मबीर रावल,पंडित हुक्म चन्द,निरंजन रावल,देशराज पटवारी, संजय रावल,धर्म सिँह व गांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments