Thursday, July 23, 2026
Newspaper and Magzine


पाइट में अंतरराष्‍ट्रीय कांफ्रेंस, यूएसए और यूरोप से भी आए शोधपत्र

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 30, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा – पानीपत इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नॉलॉजी में कंप्‍यूटेशनल इंटेलीजेंस एंड कंप्‍यूटिंग एप्‍लीकेशंस पर दो दिवसीय अंतरराष्‍ट्रीय कांफ्रेंस का शुभारंभ हुआ। इसमें इंस्‍टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इंजीनियर्स दिल्‍ली सेक्‍शन का तकनीकी सहयोग रहा।

पाइट के निदेशक डॉ.शक्ति कुमार ने कहा कि कॉन्फ्रेंस में 18 राज्यों से 1826 शोधार्थियों ने भाग लिया। इसमें 40 सेशन चेयर्स, 21 रिपोर्टर्स और 145 पेपर प्रस्‍तुत किए गए। कुल 562 रिसर्च पेपर प्राप्त हुए। समीक्षा प्रक्रिया में देश-विदेश के 1500 से अधिक अकादमिक और इंडस्ट्री विशेषज्ञों ने भाग लिया।

एमेजान, गूगल, फ्लोरिडा गल्‍फ कोस्‍ट यूनिवर्सिटी यूएसए, आयरलैंड सहित राष्ट्रीय और निजी विश्वविद्यालयों से भी शोध पत्र प्राप्त हुए हैं। कांफ्रेंस अध्‍यक्ष डॉ.अंजू गांधी ने कहा कि यह सम्मेलन शोध और नवाचार की दिशा में एक बड़ा कदम है। युवा शोधकर्ताओं और विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करता है। एनएसयूटी वेस्‍ट कैंपस से निदेशक डॉ.प्रेरणा, एनआइटी कुरुक्षेत्र से डॉ.जितेंद्र छाबड़ा ने भी विचार व्‍यक्‍त किए। एमेजॉन से डाटा विश्‍लेषक राजेश सूरा ने ऑनलाइन भाग लेते हुए डाटा का महत्‍व बताया। विभिन्‍न देशों के शोधार्थी ऑनलाइन भी शामिल हुए। पाइट के चेयरमैन हरिओम तायल, सचिव सुरेश तायल, वाइस चेयरमैन राकेश तायल, बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल, निदेशक डॉ. शक्ति कुमार, डीन डॉ. बीबी शर्मा, सीएसई विभाग के अध्‍यक्ष डॉ.एससी गुप्‍ता भी मौजूद रहे।

Comments