‘गणित विभाग‘ की ओर से ‘मिलकर पहाड़े याद करें‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : 18 जुलाई 2022 ,सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल, पानीपत में आज ‘गणित विभाग‘ की ओर से ‘मिलकर पहाड़े याद करें‘ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से पाँचवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रारंभ में पैंटागन, रोम्बस, डैकागन और सकेयर टीमों के नाम गणित की विभिन्न आकृतियों के आधार पर रखे गए। प्रतियोगिता को इन्ट्रोडक्टरी, रैपिड फायर, कम्पलीट बीट और गैसिंग गन्स चार चरणों में पूर्ण किया गया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में गणित के प्रति रूचि पैदा करना रहा। टीम के प्रत्येक बच्चें ने बड़े जोश एवं उत्साह से टीम के लिए भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा-
प्रथम स्थान- रोम्बस ग्रुप (गुरशब्द, प्रियांशी और अर्जुन)
द्वितीय स्थान- डैकागन ग्रुप (भूमि, हार्दिक और परांश)
विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने बच्चों को विद्यालय मंे होने वाली विभिन्न विषयों से संबंधिंत प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अध्यापिका रेनू पसरीचा, किरण कौशिक, रंजू खुराना, अर्चना और बबीता खन्ना मौजूद रहीं।

Comments