Thursday, August 13, 2026
Newspaper and Magzine


स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाईनल रिहर्सल का अवलोकन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 13, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अगस्त। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त  को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। मुख्य समारोह शिवाजी स्टेडियम के मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह मेंं प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की फाईनल रिहर्सल का अवलोकन उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के दिशानिर्देशन में वीरवार को शिवाजी स्टेडियम के मैदान में किया गया।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï ने सबसे पहले जिला सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्घांजलि अर्पित की व उसके पश्चात फाईनल रिहर्सल अवलोकन किया और उन्होंने समारोह को भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्णलाल पंवार बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे और प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने फाईनल रिर्हसल में अपनी प्रस्तुति दी। इसके अलावा पुलिस परेड, एनसीसी और स्काउट एण्ड गाईड के बच्चों  ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पी0टी0शो व अन्य कार्यक्रम की फाईनल रिहर्सल भी की गई।
मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पाईट हुड्डा का यूनिटी इन डाइवर्सिटी डांस, एम.ए.एस.डी. विद्यालय का कंधो से मिलते है कंधे, गुरू ब्रहमानंदन स्कूल का योगा डांस (जय हो एवं तिरंगा), एसडी पी.जी कॉलेज का भारत में हरियाणा डांस, जीजीएसएसएसएस मडलौडा का हरियाणावी डांस, गुरू रामदास स्कूल का भंगडा (साडी शान तिरंगा) व होमगार्ड एसआई तारा चंद का साईकिल करतब इत्यादि की प्रस्तुति होगी। एसपी भूपेन्द्र सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों को अच्छी तरह से परेड में शामिल होने और डयूटी में कोताही न बरतने के निर्देश दिए।

उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठï ने सभी टीमों के इंचार्ज को कहा कि वे मुख्य समारोह के दिन सुबह प्रात: ठीक 8:00 बजे अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को भी समय पर पहुंचकर अपनी डयुटी सही समय पर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी भूपेन्द्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टिनू पोशवाल, डीईओ राकेश बुरा के अलावा जिले के विभिन्न विभागों के गणमान्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply