Sunday, August 9, 2026
Newspaper and Magzine


बनिया समाज पर सांप बिच्छू जैसी टिप्पणी करना निंदनीय

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 19, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIAT : 19 मार्च 2022, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न इकाइयों की मीटिंग हुई जिसमें बताया गया कि महाराजा अग्रसेन के वंशज अग्रवाल बनिया समाज का इतिहास हमेशा ही गौरवशाली रहा है। यदि हम इतिहास पर नजर डाले तो देखेंगे कि आजादी की लड़ाई में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व लाला लाजपतराय जैसे नेता बनिया समाज से ही थे जिन्होंने आजादी की लड़ाई में पूरा योगदान दिया। बनिया समाज को हमेशा से ही दानवीर व बुद्धिमान माना गया है।

देश मे जितनी भी धर्मशाला या मंदिर बने हैं अथवा धार्मिक और सामाजिक अथवा अथवा चिकित्सकीय सेवा कार्य होते हैं उसमें बनिया समाज का अहम योगदान रहा है।वर्षो से चली आ रही परंपरा में ब्राह्मण व बनियो को एक ही माना जाता रहा है ब्राह्मण को सभी समाज के लिये पूज्यनीय माना गया है तथा हमारा समाज हर जाति एवं वर्ग का सम्मान करता है।
इस अवसर पर ज़िला चेयरमैन सुरेश गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल बनिया समाज द्वारा शायद कभी भी किसी व्यक्ति या समाज को हानि नही पहुँचाई होगी व हमेशा ही विपत्ति के समय देश व समाज के लिये आगे रहा है।

ज़िला अध्यक्ष शिव कुमार मित्तल ने बताया कि आज भी बनिया समाज के लोग देश या विदेश में कही भी रहते है फिर भी अपने पुराने शहर या गांव को नही भूलते व गांव या शहर में होने वाले कोई भी धर्मार्थ कार्य मे इनका विशेष योगदान रहता है,हरियाणा के नारनौंद से विधायक राजकुमार गौतम के द्वारा बनिया समाज पर सांप बिच्छू जैसी टिप्पणी करना निंदनीय ,अशोभनीय एवं अवांछित है।

इस अवसर पर युवा अध्यक्ष संदीप जिंदल एडवोकेट ने बताया कि अगर ऐसी टिप्पणी और अन्य किसी जाति विशेष के बारे में होती तो अब तक सड़कें जाम हो जाती पर हमारी जाति शांति को सूचक है.पर अगर माफ़ी नही मांगी जाती तो हम सड़क जाम करने में भी नही हिचकेंगे. इन तरह की टिप्पणियों से समाज मे भ्रांतियां पैदा होती है। हम हम इस प्रकार की टिप्पणियों की घोर निंदा करते हैं तथा मांग करते हैं की विधायक रामकुमार गौतम अपने वक्तव्य को वापस ले तथा अग्रवाल समाज से माफी मांगे।

सभा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला पानीपत इकाई के अध्यक्ष एडवोकेट शिव कुमार मित्तल, चेयरमैन सुरेश गुप्ता, हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सिंगला, अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष अशोक गर्ग, अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट संदीप जिंदल,युवा ग्रामीण अध्यक्ष जयकुमार बिंदल,ईशराणा अध्यक्ष गंगा गुप्ता,अंकुश बंसल,करन जिंदल,भोपेश अग्रवाल,मुकेश गर्ग,बिकुल बिंदल,प्रमोद बंसल
आदि उपस्थित रहे
.

Comments