Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


एकादशी के उपलक्ष्य पर बस स्टैंड पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 10, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी ने दिन प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान के कारण भीषण गर्मी के मौसम में आने जाने वाले पैदल राहगीरों व वाहन चालकों के लिए एकादशी के उपलक्ष्य पर बस स्टैंड पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई।इस अवसर पर पहुँचे पानीपत डी सी सुशील सारवान ने कहा भीषण गर्मी में लोगों की जल सेवा करने से बड़ा पुण्य का कोई और कार्य नहीं है।

दिन प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान के कारण लोग परेशान हैं।उन्हीने सभी लोगो से गर्मी के मौसम में छबील लगाकर राहगीरों विशेषकर मजदूरों को ठंडा शर्बत पिलाने का आह्वान किया।जिस से उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। स्माइल फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनीता सिवाच ने कहा कि एकादशी के अवसर पर आज बस स्टैंड पर छबील लगाई गई है ताकि आने जाने वाले राहगीरों को थोड़ी राहत मिल सके।

हमारे धर्मग्रंथों में निर्जला एकादशी को आत्मसंयम की साधना का अनूठा पर्व माना गया है। ज्येष्ठ माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहा जाता है।इस अवसर पर दान बहुत महत्व है।इस अवसर पर राहुल कुमार, प्रदीप वर्मा,विपुल धीमान, सरोज जागलान,सुनील कपूर,हरविंदर सिंह, नरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, कुलदीप,जे एस पुनिया,पुनीत बत्रा,रविंदर,आदि का सहयोग रहा।

Comments