Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


खिलाड़ी को हार कर दोबारा खड़े होने का साहस जरूरी-प्रिया मलिक

By LALIT SHARMA , in SPORTS , at November 15, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : मतलौडा 15 नवंबर(कविता)। खंड के गांव उरलाना कलां में स्थित  ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल दिवस पर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया मलिक व सिल्वर मेडलिस्ट किरण माथुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने  बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि  खिलाड़ी को खेलो में  हार जीत मायने नही रखती अपितु हार के बाद दोबारा खड़े होकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का साहस जरुरी है | इस मौके पर  संजीत कौशिक, बिजेन्दर लाठर , पूनम मलिक ,हरबन्स लाल आदि  मौजूद रहे |

Comments