Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


प्रतिस्पर्धा के दौर में नौकरी पाना आसान नही :  बलराम नंदवानी.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 13, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्लेसमेंट और  करियर गाइडेंस इकाई एवं मेधा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के सभी संकायों के अंतिम वर्ष और उत्तीर्ण  विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस ड्राइव का शुभारंभ प्रबंध समिति के वाइस प्रेसिडेंट  बलराम नंदवानी और  आईबीएल एजुकेशन सोसाइटी  के सेक्रेटरी  रवि गोसाई, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग , प्लेसमेंट एवं कैरियर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉक्टर अर्पणा गर्ग, मेधा फाउंडेशन से मिस्टर  शान , शाहिद और कंपनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।  विभिन्न कंपनियों से आए प्रतिनिधियों को तुलसी का पौधा भेंट  किया गया और स्मृति  चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कालेज प्रबंध समिति के वाइस प्रेसिडेंट  बलराम नंदवानी  ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में नौकरी पाना इतना आसान नही है पर लग्न और मेहनत से ये हासिल किया जा सकता है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने ड्राइव में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, प्रतिभागियों और उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मेघा ड्राइव मे चार कंपनियों W3 Axis ,Concentrix,Calls bridge pvt limited aur I process services private limited  के विभिन्न पदों के लिए हमारे विद्यालय के लगभग 130 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया । उन्होंने  बताया कि मेधा फाउंडेशन के साथ मिलकर महाविद्यालय का करियर  गाइडेंस सेल छात्र विकास से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे  औधोगिक यात्रा, औधोगिक प्रशिक्षण, कैम्पस प्लेसमेंट आदि का आयोजन अपने विद्यार्थियों के लिए करवाता रहता है | यह सेल करियर नियोजन के महत्व को पहचानते हुए छात्र-छात्राओं के प्लेसमेंट को सुनिश्चित करता है और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करता है।इस मेगा ड्राइव का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है ताकि वो आत्मनिर्भर बन सके | इस प्लेसमेंट के ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों ने भी इंटरव्यू में अपनी एकेडमिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया | ड्राइव के उद्घाटन सत्र में  मंच का संचालन प्रो. माधवी द्वारा कुशलतापूर्वक  किया गया | इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव के सफल आयोजन में प्लेसमेंट और करियर गाइडेंस इकाई के सभी सदस्य प्रो. पवन, डॉ. निधि मल्होत्रा, प्रो. माधवी, प्रो. खुशबू, प्रो. निशा, प्रो. रुचिका ,प्रो पूजा और मेधा फाउंडेशन के प्रतिनिधि मिस्टर शान और मिस्टर शाहिद  ने अहम भूमिका निभाई | महाविद्यालय का पूरा स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। 

Comments