27 जून को लगाया जाएगा रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय मे दिव्यांग शिविर
BOL PANIPAT : 26 जून। जिला रैडक्रास सचिव गौरव रामकरण ने जानकारी देते हुए बताया शुक्रवार 27 जून को प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक स्थानीय रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय जीटी रोड़, नजदीक लाल बत्ती चौक मे दिव्यांग शिविर लगाया जा रहा है।
इस शिविर मे भारत सरकार (ए.एल.आई.एम.सी.ओ.) की टीम द्वारा दिव्यांगजन/वृद्धिजन को दिए जाने वाले सहायक उपकरणों का आकलन करके उन्हें उनकी जरुरत का उपकरण उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रार्थी अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र व आधारकार्ड लेकर आए तथा वृद्ध जन/बीमार आदि भी अपने दस्तावेज़ लेकर आ सकते हैं।

Comments