जन सेवा दल अपना आशियाना में बुजुर्गों के साथ मनाई स्वर्गीय फतेहचंद विज की पुण्यतिथि.
-हमारा नैतिक फर्ज है अपने बुजुर्गों की सेवा करना : नवीन भाटिया
BOL PANIPAT : अपना आशियाना में रह रहे 50 मंदबुद्धि विकलांग बुजुर्ग लोगों के साथ भाजपा नेता नवीन भाटिया ने विज फतेहचंद की पुण्यतिथि पर फूलों के साथ भाव पुष्पांजलि अर्पित की और 2 मिनट के लिए सभी मौन होकर जाने वाली आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि दी फिर सभी बुजुर्गों को अपने हाथों से खाना खिलाया और फ्रूट बाँट कर कहा कि हमारा नैतिक फर्ज है अपने बुजुर्गों की सेवा करना। सबसे पहले हमारे भगवान हमारे माता-पिता होते हैं उनकी सेवा करके बच्चों को शिक्षा मिलती है।

भाजपा नेता नवीन भाटिया ने जन सेवा दल अपना आशियाना की तारीफ की और कहा कि ऐसी बुजुर्गों की सेवा करके जिनको परिवार ने छोड़ दिया आज पानीपत में जन सेवा दल अपना आशियाना एक मिसाल है जन सेवा दल संस्था से चमन गुलाटी, कमल गुलाटी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार जताया और कहा की आशियाना एक ऐसी जगह है जो अपने सभी बुजुर्गों की याद दिलाती है। स्वर्गीय फतेहचंद विज ने पानीपत में जिस इमानदारी से सेवा की आज पानीपत की जनता उनके जीवन काल में उनकी सेवाओं की प्रशंसा करती है। आज उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा नेता नवीन भाटिया, विजय सहगल, चेतन तनेजा, हिमांशु विरमानी, संदीप मलिक, सुमित तेहरी, परविंदर तनेजा, विकास अरोड़ा ,मनीष बरेजा ,संजय जुनेजा ,राहुल गाबा व अपना आशियाना की पूरी टीम ने स्वर्गीय फतेह चंद विज को श्रद्धांजलि दी।

Comments