Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


डी.आई.टी.एम.कॉलेज गन्नौर में जॉब फेयर का आयोजन। 240 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर मिला.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 24, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :  डी.आई.टी.एम.  कॉलेज में जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस जॉब फेयर में करीब 700 युवाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।  जॉब फेयर में 23 कंपनियों  ने भाग लिया।   डिक्सॉन, ज़ी के ड्राइव लाइन, केडी सोलूशन्स, कल्याणी एजुकेशन, ओसवाल कास्टिंग, माइक्रो टर्नर, बेरी उद्योग ,भारत सीट, डिजायर ग्रुप, विक्ट्री  ग्रुप, यशस्वी ग्रुप ने जॉब फेयर में आये युवाओं के इंटरव्यू लिए व चयनित युवाओं को ऑनस्पॉट जॉब ऑफर लेटर दिए।  जॉब फेयर में बतौर  चीफ गेस्ट राजेश ने शिरकत की। उन्होंने सभी युवाओं को नौकरी के दौरान मेहनत करने और कंपनी के प्रति एम्प्लॉयी के कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया. उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारी अपना शत प्रतिशत कम्पनी के काम को देता है तो कंपनी दिन दोगुनी उन्नति करती है, इसलिए किसी भी कम्पनी में काम करने वाले कर्मचारी अपनी मेहनत  और लगन से  कंपनी का भविष्य तय करते हैं। कॉलेज  के चेयरमैन  एस के जैन  ने जॉब फेयर के सफल आयोजन के लिए सभी स्टाफ मेंबर्स को और ऑफर लेटर पाने वाले स्टूडेंट्स को बधाई दी. उन्होंने कहा कि  जिन स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर नहीं मिला उन्हें निराश नहीं होना चाहिए।  उन्हें अपनी स्किल को और अधिक बेहतर करना चाहिए।  जॉब इंटरव्यू में तनाव रहित रहना चाहिए और इंटरव्यू में पूछे गए सवालों के जवाब देते हुए आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखनी चाहिए इसके अलावा प्रश्नों के उत्तर देते हुए सही भाषा का  प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि एक दो इंटरव्यू देने के बाद भी जॉब न लगे तो युवाओं को निराश नहीं होना चाहिए बल्कि अपनी कमियों को दूर कर पूरे जोश के साथ  लगातार जॉब पाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।   डी आई टी एम कॉलेज भविष्य में भी जॉब फेयर लगाकर पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार दिलाने का कार्य करता  रहेगा। कॉलेज के डायरेक्टर  प्रोफेसर नीरज कुमार ने भी सभी युवाओं को मोटीवेट किया ! इस अवसर पर कल्याणी एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर राजेश ने कॉलेज स्टाफ को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि  डी.आई.टी.एम. कॉलेज ही गन्नौर में एक मात्र  कॉलेज है जो तकनीकी शिक्षा देने के साथ सभी युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रहा है। 

Comments