रेडक्रास द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों से जुडक़र करें जरूरतमंद, गरीब, बीमार व दिव्यांगजनों के सहायतार्थ आगे आयें: भारतीय रैडक्रास सोसाईटी महासचिव डा0 सुनील कुमार
दिव्यांगजन माप तौल शिविर में 70 दिव्यांगजनों द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल हेतु करवाया नामांकन: गौरव राम करण
BOL PANIPAT , 7 जनवरी। जिला रेडक्रास सोसायटी, पानीपत के परिसर में बुधवार को भारतीय रेडक्रास सोसायटी महासचिव डा0 सुनील कुमार द्वारा बतौर मुख्य अतिथि जिला रेडक्रास सोसायटी, पानीपत के प्रांगण में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से सी.एस.आर. के तहत दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित माप तौल शिविर में शिरकत की गई और संस्था द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की और कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान सचिव, गौरव रामकरण ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया, जिस दौरान जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द, ब्लड बैंक इंचार्ज डॅा पूजा सिंघल सहित अन्य स्टाफ सदस्य व स्वयंसेवक मौजूद रहे। इस दौरान 70 दिव्यांगजनों द्वारा मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल हेतु नामांकन करवाया गया और महासचिव डा0 सुनील कुमार ने 30 गरीब, जरूरतमंद व असहाय महिलाओं को कम्बल वितरित किये।
भारतीय रेडक्रास सोसायटी महासचिव डा0 सुनील कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस का उद्देश्य प्रत्येक स्तर पर जरूरतमंद व गरीब व दिव्यांगजनों को सहायता पहुंचा कर उन्हें समर्थ बनाना है, ताकि वह लोग भी समाज के साथ जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि रेडक्रास सोसायटी प्रत्येक जिलों में दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के यंत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नापतौल व वितरण शिविरों को आयोजन कर रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति छुट ना सके। महासचिव के भ्रमण के दौरान रेडक्रॉस के 15 स्वयंसेवकों/स्टाफ सदस्यों द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया गया, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा रेडक्रॉस बैज लगाकर व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

भारतीय रेडक्रास सोसायटी महासचिव डा0 सुनील कुमार ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। मानव रक्त ही दूसरे जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सकता है। रक्त का कोई दूसरा विकल्प नहीं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वह जरूरतमंद, गरीब, बीमार व असहाय लोगों की मदद के लिये आगे आये और समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान दें। इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी महासचिव डा0 सुनील कुमार ने आये हुये सभी दिव्यांगों को कंबल भी वितरित किये।
सचिव गौरव राम करण ने रेडक्रॉस भवन में चलाई जा रही गतिविधियां जिसमें रेडक्रॉस रक्त बैंक, कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र, टी.आई. प्रोजेक्ट, वन स्टाप सेंटर, लाइब्रेरी, प्राथमिक सहायता व गृह परिचर्या प्रशिक्षण इत्यादि बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी महासचिव डा0 सुनील कुमार द्वारा भवन में चलाई जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया गया और प्रशंसा करते हुए कहा कि उपायुक्त एवं प्रधान, जिला रेडक्रास सोसायटी डॉ0 विरेन्द्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में रेडक्रास पानीपत युवाओं, गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों/महिलाओं के उत्थान के लिये बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा कि रेडक्रॉस समाज सेवा का बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है, इसलिये हमें पूर्ण लगन के साथ कार्य करना चाहिए। इस मौके पर स्टाफ सदस्य लाल सिंह, मनोज कुमार, जसमेर, सुनिता रानी, ममता, प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश कुमारी सहित कार्यालय के सभी कर्मचारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे। माप तौल शिविर में डा0 शोफीन, पी.एण्ड.ओ. की अगुवाई में आसरा केन्द्र कोऑर्डिनेटर प्रवीण लांबा, स्टाफ सदस्य मानिका राठौर, रोशनी यादव, अंजली त्यागी व कर्ण ने अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी।

Comments