सरपंची में जोशी नोहरा व भालसी बी सी ए महिला के लिए आरक्षित
BOL PANIPAT : मतलौडा 01 अक्टूबर (कविता),खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में शनिवार को मतलौडा ब्लॉक के सरपंचों के लिए बी सी ए वर्ग के लिए ड्रा निकला गया इससे पहले गुरुवार को पंच व पंचायत समिति का बी सी ए वर्ग के लिए ड्रा निकाला गया था। ड्रा में खंडरा ,शेरा ,मोहिउद्दीनपुर थिराना ,जोशी ,दरियापुर ,भंडारी ,डुमियाना ,नोहरा व भालसी को शामिल किया गया था। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल की मौजूदगी में अलग अलग 3 पर्चियां निकलवाई गई । जिसमें गांव नोहरा ,जोशी व भालसी बीसीए वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए। एसडीएम वीरेंद्र ढुल ने बताया की मतलौडा खंड के 34 पंचायतों में से सरपंच पद को लेकर एससी वर्ग के लिए आरक्षित 8 ग्राम पंचायतों को छोड़ कर 26 पंचायतों में से जिन पंचायतों में बीसीए वर्ग की जनसंख्या अधिकतम थी उनमें से 9 गांवों के नाम की पर्ची डाल ड्रा निकाला गया। ड्रा में नोहरा ,जोशी व भालसी बीसीए वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुई। इस अवसर पर डीडीपीओ जसविंद्र बांगड़ ,बीडीपीओ रामफल मतलौडा आदि मौजूद रहे।

Comments