मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पानीपत के गांव उग्राखेड़ी व बिंझौल में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली: अतिरिक्त उपायुक्त
BOL PANIPAT , 6 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देश पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज की देखरेख में जिला के मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने और शत प्रतिशत मतदान को लेकर स्वीप कार्यक्रमों के तहत विभिन्न जागरूकता अभियानों का आयोजन किया जा रहा हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को पानीपत के उग्राखेड़ी व बिंझौल गांव के विद्यार्थियों के साथ बीएलओ का कार्य देख रहे कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार स्वीप गतिविधियों को निरन्तर बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य वोट बनवाने से लेकर मतदान में भाग लेने के लिए लोगों को जागरूक व प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि ऐसे युवा जिनकी आयु एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष हो गई है वे सभी युवा वोट बनवाकर अपना मतदाता सूची में शामिल करवा लें। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान सभी के लिए बहुत ही जरूरी है।
उन्होंने बताया कि बच्चे हाथों में बैनर व तख्तियों लेकर रैली निकालते हुए गांव में घूमें। उन्होंने बताया कि जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के सभी अध्यापकों ने भी इस जागरूकता रैली में भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने तख्तियों पर मतदान संबंधी सलोग्न भी लिखें थे।
अतिरिक्त उपायुक्त पंकज कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचे और मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर लें। अगर नाम नहीं है तो अभी 26 अप्रैल तक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं।
फोटो परिचय– गांव उग्रा खेड़ी व बिंझौल गांव के राजकीय विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चे अध्यापकों की अगुवाई में जागरूकता रैली का संदेश देते हुए।

Comments