Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ: महापौर कोमल सैनी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 19, 2026 Tags: , , , ,

पत्रकारिता एक निर्भिक जीवनशैली है: राजेश चौधरी

BOL PANIPAT , 19 मई। आर्य कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग व विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को सेमिनार हॉल में आदि पत्रकार देवर्षि नारद जंयति के उपलक्ष्य में पत्रकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति नरेंद्र चौहान ने की, वहीं मुख्य अतिथि कोमल सैनी, महापौर पानीपत रहीं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश चौधरी उपनिदेशक अभियोजन, जबकी मुख्य वक्ता रूप में विक्रांत, सह प्रांत प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप-प्रज्ज्वलन व राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के साथ किया गया।

मुख्य अतिथि एवं महापौर कोमल सैनी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का र्चौथा स्तंभ है ऐसे में पत्रकारिता की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। सकात्मक पत्रकारिता राष्ट्र और समाज की प्रगति में अहम भूमिका निभाती हैं। समाज सर्वोपरि है सदैव अपनेपन की भावना को रखते हुए पत्रकारिता करनी चाहिए, नकारात्मक पत्रकारिता समाज पर गलत प्रभाव छोड़ती हैं ऐसे में इससे बचाव करना अनिवार्य है। पत्रकारिता में सच्चाई और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करना चाहिए।

वहीं, विशिष्ठ अतिथि राजेश चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता एक निर्भिक जीवनशैली है जिसकी निर्भीकता से समाज उपर उठेगा और अभय बनेगा। पत्रकार समाज का भटकाव से बचाता है, सभी को कर्तव्यनिष्ठ बनाने में पत्रकारिता का बड़ा योगदान होता है। पत्रकारों के लिए भी कानून की जानकारी अनिवार्य है। पत्रकार सबका सहयोगी बनकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्य वक्ता विक्रांत ने कहा कि देवर्षि नारद की पत्रकारिता सर्वश्रेष्ठ थी, नारद जी ने अपने श्राप को तीनों लोंकों में समाज कल्याण के रूप में प्रयोग किया और समाज कल्याण में सक्रिय भूमिका निभाई। कालांतर में एक वर्ग के लोगों ने देवर्षि नारद की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया, लेकिन उनके लोककल्याण कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन प्रथम हिंदी पत्रिका उदंत मार्तंड की 200वीं वर्षगांठ है और इस पत्रिका के प्रथम पृष्ठ पर आदि पत्रकार देवर्षि नारद की महिमा प्रकाशित की गई थी।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आंखें हैं लेकिन राष्ट्र निर्माण के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण अनिवार्य है। कोविड कार्यकाल की चर्चा करते हुए विक्रांत ने बताया कि वैश्विक आपदा के इस दौर में जहां स्वास्थ्यकर्मी व अन्य विभागों के कर्मचारी लोकसेवा में लगे थे वहीं समाज में अपनी लेखनी से इनकी कार्यशैली को प्रकाशित कर समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा करने का महत्वपूर्ण कार्य भी पत्रकारों ने किया।

आर्य कॉलेज जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश गाहल्याण आदि ने वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता के समक्ष अपनी चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त किए। सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि अतिउत्साह पत्रकारिता के लिए घातक साबित हो रही है। सभी तथ्यों को बारीकी से जांच कर ही पाठकों को परोसा जाना चाहिए।  

पत्रकार संगोष्ठी कार्यक्रम में पानीपत जिला के सभी प्रमुख पत्रकार, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थी, आर्य कॉलेज मैनेजमेंट से पियूष आर्य व बलकार, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष केदार दत्त तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुनील बस्ताड़ा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply